उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

तेज रफ्तार कार ने छात्रा को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। यहां तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली छात्रा को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना बसंत विहार पुलिस को सूचना मिली कि वाडिया संस्थान के पास इनोवा कार द्वारा एक युवती को टक्कर मार दी है। उक्त सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल युवती को 108 की मदद से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक युवती की पहचान मंदिसा त्यागी पुत्री विकास त्यागी निवासी 9 शिव एंक्लेव के सामने वाडिया इंस्टीट्यूट जीएमएस रोड देहरादून के रूप में हुई। मृतक युवती एनमेरी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा थी, जो सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। दुर्घटना कारित करने वाले वाहन संख्या यूके 07 टीबी 0473 इनोवा कार को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया है, जिसे मोहसिन पुत्र अनीश निवासी कैलाशपुर थाना गागारेड़ी जनपद सहारनपुर चल रहा था, घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *