उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

हल्द्वानी में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाएं, अब यहां से उड़ाई बाइक

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। शहर में ऑटो लिफ्टर गैंग आए दिन वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इस बार ऑटो लिफ्टरों ने बैंकेट हाल के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया है। पी‌ड़ित ने पुलिस से बाइक बरामदगी की गुहार लगाई है।

श्याम बिहार कालोनी मुखानी निवासी किरण बिष्ट पत्नी महेंद्र बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसके भतीजे महेंद्र खनवाल अपनी बाइक संख्या यूके04एजे-4876 से कृपा सिंधु बैंकेट हॉल गया था। उसने बाइक बैंकेट हॉल के बाहर खड़ी कर दी। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक गायब थी। पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने की गुहार लगाई है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *