उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

घर में घुसे युवकों ने राजमिस्त्री की पीट-पीट कर की निर्मम हत्या, फरार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने देर रात डंडों से पीट-पीटकर राजमिस्त्री की हत्या की। साथ ही बीच बचाव को आई उसकी पुत्री को भी घायल कर दिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के पीलीभीत का रहने वाला 47 वर्षीय राजमिस्त्री गोधन दमुवाढूंगा जवाहर ज्योति में केसर सिंह के मकान में अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ किराए पर रहता था। पत्नी सोनी ने बताया कि बीती रात उसकी पुत्री छत पर फोन पर बात कर रही थी। उसके साथ में छोटी बहन भी थी। रात में गोधन को छत पर आवाज सुनाई दी। जब वह पहुंचा तो दो युवक छत पर मिले। जब गोधन ने उनसे पूछा तो दोनों में बहस हो गई तो गोधन को डंडों से जमकर पीटा। जहां गोधन सीढ़ी पर गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

एक युवक ने गोधन की लड़की के सिर पर डंडा दे मारा। जिससे उसका सिर फट गया। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने घायल किशोरी और गोधन को एसटीएच भिजवाया। जहां गोधन को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोधन की बेटी के सिर में 12 टांके लगे हैं। जहां उसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शव को पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है दोनों युवकों को परिवार वाले जानते थे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *