उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

दुस्साहसः यहां मोबाइल टावर से तार और जीपीएस कनेक्टर चोरी, पुलिस ने दबोचा चोर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। चोरों ने चलते मोबाइल टावर से बीटीएस तार और जीपीएस कनेक्टर चोरी कर लिए। टावर बंद होने पर इस घटना का पता चला। इस मामले में पुलिस ने माल के साथ चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार उजाला नगर में जीटीएल इन्फा इन्स्ट्रक्चर कम्पनी का टावर लगा हुआ है। जब 2 जुलाई को टैक्नीशियन  रवि कान्त निवासी लालडांठ टावर में पहुंचा तो उसमें से डिजी बैट्री का 2 मीटर तार, 4 मीटर जियो का बीटीएस का तार, जीपीएस कनैक्टर गायब मिला।

इस मामले में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। इस बीच पुलिस के हाथ सफलता लग गई। पुलिस ने चोर जिशान पुत्र गुड्डू निवासी मलिक का बगीचा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *