उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

दुष्कर्म पीड़ित किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, पुलिस ने आरोपी सगे भाईयों को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। इस घटना का पता पीड़िता के अस्पताल में बच्चे को जन्म देने पर चला।

जानकारी के मुताबिक 20 फरवरी को ग्राम भेलगढ़ निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली श्रीनगर में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी थी। जिसमें बताया गया था कि उसकी नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। लड़की के पेट में दर्द होने के बाद उसे परिजन सरकारी अस्पताल लेकर गए तो जांच में पता चला कि पीड़िता को दर्द लेबर पेन के कारण था। डॉक्टरों ने लड़की की डिलीवरी कराई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- यहां कार ने बाइक में मारी टक्कर, दंपत्ती की मौत

नाबालिग ने नवजात शिशु को जन्म दे दिया है। इस प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली श्रीनगर में आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर दुष्कर्म के आरोपी सतीश लाल और वासुदेव कुमार निवासी ग्राम भेलगढ़ को श्रीकोट से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी भाइयों में सतीश लाल ट्रक ड्राइवर है। जबकि वासुदेव पारंपरिक बाध्य यंत्र वादक है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में बारिश के बीच उफना गए नाले, तीन वाहन बहे
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24