अल्मोड़ाउत्तराखण्डएक्सीडेंट

नहाने के दौरान नदी के बहाव में बह निकला अधेड़, शव बरामद

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। दूरस्थ विकासखंड सल्ट में रामगंगा नदी में नहाने गये एक अधेड़ की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका शव बरामद हुआ। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार सल्ट विकास खंड के पाली धन्याल गांव में रहने वाला विनोद कुमार (46) पुत्र कमल राम राम गंगा नदी में नहा रहा था। बताया जाता है कि इस बीच अचानक वह  नहाने के लिए रामगंगा नदी में पहुंचा। इस बीच अचानक वह पानी के बहाव में बहने लगा। यह देख उसके पुत्र रोहित ने शोर मचाना शुरू कर दिया।

इस पर आस-पास मौजूद ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। लेकिन तब तक विनोद डूब चुका था। इसकी सूचना पर राजस्व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू कर दिया गया। टीम ने विनोद का शव बरामद कर लिया। उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इधर इस घटना से जहां मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं गांव में शोक की लहर है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *