उत्तराखण्डधर्म-कर्महल्द्वानी

हल्द्वानी में निकली भव्य श्रीराम बारात में झूम उठे श्रद्धालु, पुष्प वर्षा से स्वागत

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। प्राचीन शिव मंदिर कमेटी, मंगल पड़ाव के तत्वावधान में रविवार को नगर में निकली भव्य श्रीराम बारात से हल्द्वानी राममयी हो गई। बारात में श्रद्धालु झूम उठे। जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ बारात का स्वागत किया गया।

प्राचीन शिव मंदिर कमेटी के तत्वावधान में श्रीराम की भव्य बारात राधा कृष्ण मंदिर (अयोध्यापुरी) बरेली रोड से जनकपुरी (रामलीला मैदान) के लिए रवाना हुई। बारात में शामिल लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ श्रीराम बारात का स्वागत किया गया। जिसमें हरिद्वार से 50 संतों की टोली, माँ कालिका भव्य स्वरूप, हनुमानजी के 11 अलग-अलग स्वरूप भी शामिल हुए।

साथ ही विश्व हिन्दू परिषद की झांकी के साथ ही पंजाब बैंड जयपुर की शहनाई मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। बारात में पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं भी शामिल हुई। इससे पहले श्रीराम बारात की पूर्व संध्या पर शनिवार की रात्रि अयोध्या से सन्दीप सिन्धी की ओर से भेजी गई मेंहदी को हजारों महिलाओं ने लगाया। इसके लिए राधा-कृष्ण मन्दिर को अयोध्यापुरी की भव्यता के साथ सजाया गया। जिसमें करीब 2 हजार से अधिक महिलाओं ने एक-दूसरे के हाथों में मेहन्दी लगाई। साथ ही पंजाब से आये गिद्दा व भगवान राधा कृष्ण की झांकी के साथ जमकर नृत्य किया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *