उत्तराखण्डजन-मुद्देहल्द्वानी

कर्फ्यूग्रस्त बनभूलपुरा पहुंचीं डीएम, लोगों से ली व्यवस्थाओं की जानकारी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना गुरूवार की शाम कर्फ्यूग्रस्त बनभूलपुरा के लाईन नंबर 17, नई बस्ती, गांधीनगर, पुलिस थाना और मलिक के बगीचे के क्षेत्र का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही आमजन को दी जा रही सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में जिलाधिकारी ने जनता से प्रशासन की ओर से दी जा रही आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया कि जरूरी सामग्री सब्जियां, राशन, दूध और मेडिकल सेवा प्रशासन की ओर से नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही बीमार लोगों को एम्बुलैंस के माध्यमसे चिकित्सालय में उपचार हेतु भेजा जा रहा है। डीएम ने कहा कि प्रभावितों को हर सम्भव मदद दी जायेगी। इस दौरान क्षेत्र में पूछताछ केन्द्र स्थापित किया गया है। साथ ही जिन लोगों को मेडिकल आदि सुविधा के लिए क्षेत्र में ही सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से पास जारी किये जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लोगों को परेशानी ना हो, इसके लिए सभी व्यवस्थायें क्षेत्र में ही सुनिश्चित की गई हैं। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था और अन्य सुविधाओं के बारे में सुरक्षा कार्मियों से भी चर्चा की। उन्होंने बनभूलपुरा क्षेत्र के सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिये कि प्रभावित लोगों को तत्परता व जिम्मेदारी के साथ आवश्यक सुविधायें मुहैया कराई जाए। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने बनभुलपूरा थाने का भी निरीक्षण किया गया। अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिये कि थाने के भवन के मरम्मत के कार्य में तेजी लाई जाए। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एबी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *