उत्तराखण्डदेहरादूनसोशल

आदमखोर के आतंक से निजात- पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

खबर शेयर करें 👉

रुद्रप्रयाग। यहां ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से आखिरकार निजात मिल ही गई। इस गुलदार ने बीते दिनों एक बच्ची को निवाला बना लिया था। इसके बाद से लगातार गुलदार की दस्तक देखी जा रही थी। गुलदार के पिंजरे में कैद होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि बीते सप्ताह रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि विकासखंड के ग्राम पंचायत गहड़ गॉव में दो साल की बच्ची को गुलदार उठाकर ले गया। बच्ची उस समय दादी के साथ घर के आंगन में खेल रही थी। उस समय ग्रामीण अपने खेतो में ही काम कर रहे थे और परिवार के लोंगो ने जब शोर मचाया तो गुलदार 100 मीटर की दूरी पर बच्ची को घास के नीचे छिपा कर भाग गया था और चारों ओर से शोर गुल मच गया।

ग्रामीणों और वन विभाग की टीम और पुलिस विभाग द्वारा गांव में सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग की ओर से 15 लोगों की टीम जो गांव में गश्त लगा रही थी और एक पिजंरा लगा था, साथ ही ड्रोन की मदद से गुलदार पर नजर रखी जा रही थी। बीती देर सांय गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। जिससे शुक्रवार सुबह ग्रामीणों के सहयोग और वन विभाग की टीम द्वारा वन विभाग जिला मुख्यालय में लाया गया है। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *