चुनावनई दिल्ली

दिल्ली चुनावः रूझानों में भाजपा को बहुमत, केजरीवाल और सिसोदिया की हार

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे अब तक बेहद दिलचस्प मोड़ पर हैं। 70 सीटों पर हो रही वोटों की गिनती में आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) को बहुमत मिलते हुए नजर आ रहा है।

आप के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है, क्योंकि पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। उन्हें भाजपा के प्रवेश वर्मा ने हराया। इसके अलावा, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी जंगपुरा सीट से हार गए हैं, जहां उनकी हार महज 600 वोटों से हुई।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि, केंद्र ने दी विद्युत ऑटोमेशन योजना को हरी झंडी

दिल्ली की अन्य सीटों पर भी मुकाबला दिलचस्प रहा है। लक्ष्मी नगर सीट से भाजपा के अभय वर्मा ने जीत हासिल की, वहीं पटपड़गंज विधानसभा सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी ने जीत दर्ज की।

यह भी पढ़ें -  उफनते नाले में समा गई बोलेरो! दो की जान बची, एक युवक अब भी लापता

वर्तमान रुझानों के अनुसार भाजपा 45 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि आम आदमी पार्टी 25 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन रुझानों के बाद भाजपा कार्यालय में उत्साह का माहौल है और पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। हालांकि, कुछ सीटों पर अभी भी कांटे की टक्कर जारी है, जहां कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है।

यह भी पढ़ें -  पुलिस भर्ती परीक्षा रिजल्ट: क्या आपने पास किया? जानें पूरा विवरण
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group