उत्तराखण्डएक्सीडेंटपिथौरागढ़

धारचूला में रोड कटान के दौरान दरकी पहाड़ी, पोकलैंड मशीन दबी, बाल-बाल बचा चालक

खबर शेयर करें 👉

धारचूला। धारचूला में देर रात बड़ा हादसा हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी खिसकने से पोकलैंड मशीन दब गई। चालक के कूद जाने से उसकी जान बच गई। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है। जबकि मार्ग बंद हो गया है।

बताया जा रहा है कि इन दिनों बलुवाकोट के बिन्यागांव से तवाघाट तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। बीती रात भी पोकलैंड मशीन इस कार्य में घठखोला के पास लगी हुई थी। तभी एकाएक पहाड़ी दरक गई और मलवा नीचे आ गया। जिससे पोकलैंड मशीन मलवे में दब गई।

जबकि चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इस बीच वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य भर्ती कराया गया है। पहाड़ी दरकने से धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *