देहरादून

बहिनों के लिए रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान।

ख़बर शेयर करें -

देहरादून , प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश की महिलाओं को एक बड़ी सौगात का ऐलान किया है। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक सी पी कपूर ने बताया कि मुख्य मंत्री के आदेशानुसार रक्षाबंधन के दिन उत्तराखंड राज्य के अंदर चलने वाली परिवहन निगम की बसों में महिलाएं मुफ्त में सफर कर सकेंगी, इस दिन उनसे कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -  दून अस्पताल की तीसरी मंजिल पर चढ़ युवक दे रहा कूदने की धमकी, मचा हड़कंप

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा है कि यह फैसला बहिनों के सम्मान और सुरक्षा के लिए लिया गया है। भाई बहिन के पवित्र त्योहार को देखते हुए इस दिन उनके आर्थिक बोझ को कम करने का यह एक छोटा सा प्रयास है। जो महिलाएं दूर दराज अपने भाइयों से मिलने जाएंगी उन्हें इससे आसानी होगी।इस फैसले पर उत्तराखंड की महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें -  शिक्षा मंत्री के अधिकारियों को शिक्षकों के लंबित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24