उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

सर्राफा दुकानों में चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। सर्राफा की दो दुकानों में दिनदहाड़े चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय पेश किया है।

बता दें कि बीती 26 फरवरी को ग्राहक बनकर घुसे चोर ने  नैनीताल रोड में तनिष्क और बंसल ज्वैलर्स से सोने की अंगूठी और कान के झुमके चोरी कर लिए थे। इस मामले में पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इस आधार पर पुलिस ने शातिर चोर संदीप कुमार पुत्र सुरेश चन्द निवासी गोल्चयू मंदिर के सामने आवास विकास कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया।

उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम में भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रकाश पोखरियाल, एसओजी प्रभारी राजवीर सिंह नेगी, एसआई मंन्जू ज्याला, हेड कांस्टेबल इसरार नबी,  कुन्दन कठायत, कमल पाण्डेय, कांस्टेबल संजीव कुमार, प्रकाश बडाल, दिनेश नगरकोटी, भानू प्रताप, अशोक रावत शामिल रहे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *