उत्तराखण्डदेहरादूनधर्म-कर्म

चारधाम यात्राः अक्षय तृतीया पर खोले जाएंगे यमुनोत्री धाम के कपाट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के पहले प्रमुख पड़ाव यमुनोत्री के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। इससे पूर्व, मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली से सुबह 8 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।

यमुना जयंती के अवसर पर यमुना मंदिर परिसर खरसाली गांव में कपाट खुलने का समय निर्धारित किया गया था, जिसमें विशेष रूप से 30 अप्रैल को 11:55 बजे रोहिणी नक्षत्र में सिद्ध योग और शुभ लग्न पर यमुना मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें -  पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, एक की मौत, दूसरा गंभीर

मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि, “इसके पहले, सुबह 8:28 बजे खरसाली गांव से मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम के लिए स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ रवाना होगी। उन्हें विदा करने के लिए उनके भाई शनिदेव महाराज की डोली भी यमुनोत्री धाम जाएगी।”

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री ने पुलिस टीम को किया सम्मानित 

इस पवित्र अवसर पर मंदिर समिति के सचिव सुशील उनियाल, गौरव उनियाल, संजीव उनियाल, प्रदीप उनियाल, कुलदीप, गौरव श्रवण, ममलेश, शीतकालीन पुजारी पंकज उनियाल और शेखर उनियाल सहित कई लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -  पुलिस की छापेमारीः सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group