उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

इस इलाके में गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। श्रीनगर जिले के पाबौ ब्लॉक में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ ने शव को खाई से निकाला। 

जानकारी के मुताबिक बीते देर रात कोटद्वार-पाबौ मार्ग में माउंट कार्मल स्कूल के समीप एक कार करीब मीटर खाई में जा गिरी। जिसके बाद घटना की सूचना पाबौ पुलिस चौकी को दी गई। इस पर चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पौड़ी से फायर और एसडीआरएफ टीम भी राहत व बचाव उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची इस दौरान रेस्क्यू टीम द्वारा गाड़ी में मौजूद देव गोसाई को बाहर निकाला जिसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि अन्य चार लोगों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे। पुलिस ने एक शव बरामद कर लिया है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *