उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

बड़ी खबर- विजिलेंस ने रिश्वत ले रहे जेई को रंगेहाथ दबोचा

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार पर एक और बड़ा प्रहार करते हुए जेई को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ विभागीय टीम कार्रवाई में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार खष्टी बल्लभ उपाध्याय पुत्र रमेश चंद्र उपाध्याय निवासी हेड़ा मंदिर कटघरिया नगर निगम में जेई के पद पर तैनात है। बताया जाता है कि उसने स्ट्रीट लाइट के मेंटेनेंस के नाम पर 25 हजार की रिश्वत की मांग की थी। इस पर पीड़ित ने विजिलेंस से ‌शिकायत की।जांच में शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ट्रे‌प टीम ने गुरूवार को नगर निगम परिसर में जेई को रिश्वत लेने के दौरान रंगेहाथ दबोच लिया। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *