देहरादून
दंगा स्थल पर अब बनेगा पुलिस थाना, मुख्य मंत्री पुष्कर धामी की बड़ी घोषणा

विगत 8 फरवरी को बनभूलपुरा हल्द्वानी में अवैध अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम और पुलिस पर पथराव और आगजनी की घटना से प्रशासन द्वारा उपद्रवियों पर कार्यवाही जारी है, साथ ही बनभूलपुरा छेत्र को छोड़कर शहर के अन्य हिस्सों से कर्फ्यू में ढिलाई बरती गई है। ख़बर थी कि इस हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली में गिरफतार कर लिया गया है, पर अब यह ख़बर झूठी निकली यह शख्स अभी भी पुलिस के साथ आंख मिचौली खेल रहा है।
अब प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर धामी ने एक बयान में बताया है कि मलिक के बगीचे पर अब पुलिस थाने का निर्माण किया जाएगा। और फरार दंगाइयों की धर पकड़ के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ये अपराधी पकड़ लिए जाएंगे।






