उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

ज्वैलर्स को महंगा पड़ा भरोसा- गलाने के लिए दिया गया सोना लेकर चंपत हो गया कारीगर

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। ज्वेलरी की दुकान  में काम करने वाला कारीगर लाखों का सोना लेकर चंपत हो गया। इस मामले में ज्वैलर्स की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही दो सुनारों के कारीगरों को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस के अनुसार सिविल लाइन्स कोतवाली को ज्वेलर विजय चौहान ने तहरीर देकर बताया कि उसके यहां अल्ताफ पुत्र यासीन मुंडोल निवासी गुलाब नगर और मूल निवासी झीनके पोस्ट नालीकुल जिला हुगली करीब नौ माह से काम कर रहा था। बताया कि शहर में वह कई सालों से अन्य दुकानों पर कारीगरी कर चुका था। बताया कि कारीगर अल्ताफ को करीब 13.50 लाख रुपये का सोना गलवाने के लिए दिया था। बताया कि सोना लेकर अल्ताफ मेन बाजार में गणपति मार्केट गया था। जहां पर सोने को गलाने का काम होता है लेकिन वहां से वह सोना लेकर फरार हो गया। कारीगर के फरार होने की सूचना पुलिस तक पहुंचाई गई।

पुलिस ने भी मामले की जांच पड़ताल की लेकिन कारीगर के बारे में कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच कारीगर ने व्हाट्सऐप पर दो फोटो भेजे। बताया कि इन दो लोगों के दबाव में आकर वह सोना लेकर फरार हुआ है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मेनवाल ने बताया कि कारीगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस फरार कारीगर के फोन रिकॉर्ड और अंतिम लोकेशन को भी खंगाल रही है। एक अर्ध सरकारी बैंक खाते में फरार कारीगर का अकाउंट भी मिला है। इसमें नाम अलग दर्ज है। बताया कि दो संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। फरार कारीगर की तलाश को हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *