उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

एक और हादसाः टिहरी में फिर खाई में गिरी कार, दो लोगों की हुई दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें 👉

टिहरी। टिहरी जिले में एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गजा-खाड़ी मार्ग पर एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार कार चार सौ से पांच सौ मीटर नीचे खाई में गिरी। गजा तहसील के अंतर्गत गजा-खाड़ीमोटर मार्ग पर गजा से दो किमी खाड़ी की ओर कार सड़क से नीचे खाई में गिर गई। कार में एक महिला और एक पुरुष सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही चंबा से 108 एंबुलेंस और पुलिस फोर्स मौके के लिए रवाना हुई। लेकिन दोनों की मौके ही मौत हो गई।

गौरतलब हैं की गत दिवस शुक्रवार को भिलंगना ब्लाक के सेंदुल-किरेथ-पटुड मोटर मार्ग पर कोठियाडा के पास एक कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिर गई थी। कार में होल्टा निवासी चार महिला व एक पुरुष सवार थे। हादसे में पांचों की मौत हो गई थी।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *