उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

एक और हादसा, बस की टक्कर से पलट गई ट्रैक्टर ट्राली, पिता-पुत्र की मौत

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। हरिद्वार-दिल्ली हाईवे में सोमवार को भीषण हादसा हो गया। यहां ज्वालापुर में टूरिस्ट बस ने एक ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली पलटने से पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

पुलिस के अनुसार सुबह करीब पांच बजे रुड़की की ओर से मनसब पुत्र महबूब और अदनान पुत्र मनसब निवासी इब्राहिमपुर ट्रैक्टर ट्राली में चरी लेकर ज्वालापुर की ओर आ रहे थे। उनके ट्रैक्टर के पीछे पश्चिम बंगाल की एक टूरिस्ट बस भी तेज रफ्तार से आ रही थी। जुर्स कंट्री के पास पहुंचते ही बस ने पीछे से ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली तुरंत पलट गई और उसमें सवार पिता और बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। लेकिन अस्पताल जाने तक दोनों दम तोड़ चुके थे। ज्वालापुर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक संतोष सेमवाल ने बताया कि बस और ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया गया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *