देहरादून परेड ग्राउंड में हुई महापंचायत,अंकिता भंडारी के माता पिता भी हुए शामिल।

उत्तराखंड के 2022 में हुए बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्या कांड के आक्रोश की आग थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में उर्मिला सनावर नामक महिला द्वारा जारी किए कुछ तथाकथित वीडियो ने विपक्ष को हवा देकर उत्तराखंड में हलचल ला दी है। पूर्व में भी काफी बबाल होने पर सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी। और सी बी आई ने किसी अज्ञात VIP के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया था।
विपक्ष और सामाजिक संगठन इससे भी संतुष्ट नहीं हो रहे हैं और इसी क्रम में 8 फरवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड में एक महा पंचायत का आयोजन किया गया था। जिसमें कांग्रेस, यूकेडी,वामपंथी दलों सहित 40 सामाजिक संगठनों के लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अंकिता भंडारी के आरोपी वी आई पी की शीघ्र गिरफ्तारी की माँग रखी। कार्यक्रम में उत्तराखंड महिला मंच की पदाधिकारी निर्मला बिष्ट, पूर्व सी एम हरीश रावत और अंकिता के माता-पिता भी शामिल रहे। जबकि अंकिता के माता-पिता के निवेदन पर ही सी एम धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति की थी। सुरक्षा की दृष्टि से देहरादून सहित परेड ग्राउंड मैदान के आस पास भारी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है।






