उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

मौसी से उधार ले ली हजारों की रकम, अब वापस मांगने पर धमका रहे आरोपी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एक महिला ने बहिन के पुत्रों पर उधार लिया गया पैसा वापस न करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में राजेंद्र नगर, राजपुरा निवासी मीना सोलंकी पत्नी उदल सिंह सोलंकी ने कहा है कि उसने कुछ समय पूर्व अपनी बहिन पुष्पा के कहने पर उसके पुत्रों अतुल व अरूण को 70 हजार रूपये की रकम दिला दी। लेकिन इसके बाद यह लोग इस रकम को वापस नहीं लौटा रहे हैं।

पैसे वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। आरोप है कि यह लोग उसके घर में घुसकर उसके साथ गाली गलौज करते रहते हैं। पीड़िता ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताया है। तहरीर के आाधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *