उत्तराखण्डजन-मुद्देनैनीताल

भीमताल में बाघ के आतंक के बीच तेंदुआ पिंजरे में कैद

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले के धारी ब्लॉक के ग्राम दुदली में एक तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह तेंदुआ आदमखोर है या नहीं।

बता दें कि बीते कुछ दिनों से भीमताल के आस-पास के क्षेत्रों में आदमखोर बाघ ने आतंक मचाया हुआ है। यह बाघ अब तक तीन लोगों को अपना निवाला बना चुका है। जबकि कई लोगों को जख्मी कर चुका है। इससे लोगों में दहशत और आक्रोश बना हुआ है। इस बीच आदमखोर को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजरे भी लगाए हैं।

बताया जा रहा है कि जिले के धारी ब्लॉक के ग्राम दुदली में एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ है। भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट ने यह सूचना वन संरक्षण बीजू लाल एवं डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी को दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पिंजरे में कैद तेंदुआ वही आदमखोर तेंदुआ है जो बीते दिनों 3 मौतों का कारण बना या कोई दूसरा। ब्लॉक प्रमुख ने इसकी पुष्टि होने तक सभी क्षेत्र वासियों को सावधानी बरतने की अपील की है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *