उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचे चार शातिर बदमाश, सिपाही और दो बदमाशों को लगी गोली

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह से मुठभेड़ हो गई। जिसमें सिपाही के अलावा दो बदमाश भी घायल हुए हैं। इस मामले में पुलिस ने  कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश समेत गिरोह चार सदस्यतों को गिरफ्तार किया है। 

 जानकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से, पिस्टल, तमंचा बरामद किया है। अभियुक्त फैजान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश था। जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे थे। अभियुक्त पर दो वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने का मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें -  भीषण सड़क हादसा: बारातियों की कार खाई में गिरने से पांच की मौत

फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा था।  वहीं दूसरी तरफ अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं। अभियुक्त एहसान पर चार मुकदमे दर्ज हुए हैं। घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया। घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली। घायल पुलिस कांस्टेबल और बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उनका इजाल चल रहा है। 

यह भी पढ़ें -  दर्दनाक हादसाः रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24