उत्तराखण्डउधमसिंह नगरक्राइम

नशे पर प्रहार- 7 किलो गांजा बरामद, महिलाओं समेत ‌तीन गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशे पर बड़ा प्रहार हुआ है। रुद्रपुर में पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं और एक पुरुष को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 किलो 703 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जांच में पता चला कि महिलाएं बिहार से गांजा बेचने के इरादे से रुद्रपुर आई थीं।

यह भी पढ़ें -   महिला हॉकी कप 2024- क्वार्टर और सेमी फाईनल में इन टीमों की रोचक जीत

गश्त के दौरान पुलिस को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने आरोपियों से नाम पूछे। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में सोनू साहनी (31 वर्ष), पूजा यादव (27 वर्ष) और सविता यादव (31 वर्ष) शामिल हैं। सोनू साहनी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के शेट्टी कालोनी का निवासी है, जबकि पूजा और सविता छपरा, बिहार की निवासी हैं।

पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि उन्होंने यह गांजा अपने घर पर तैयार किया है और सोनू की मां ललिता के कहने पर रुद्रपुर लाई हैं। सोनू ने स्वीकार किया कि यह गांजा पूजा और सविता ने उसके कहने पर छपरा से लाया है, जिसे वह यहां बेचने का इरादा रखता था।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- पुलिस महकमे में इन अधिकारियों के बदले दायित्व

पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 8 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई चंद्र सिंह को सौंपी है।

यह भी पढ़ें -  पेड़ में झूलता मिला युवक का शव, जताई जा रही ये आशंका
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group