उत्तराखण्डक्राइमदेहरादून

यहां उत्तर प्रदेश सीमा में खिलौनों के डिब्बों में पैक मिले भारी मात्रा में कमांडो छूरे, हड़कंप

खबर शेयर करें 👉

रूड़की। बीती रात उत्तर प्रदेश से सटे नारसन बाॅर्डर पर चैकिंग के दौरान पुलिस ने 440 कमाण्डों छूरे बरामद किये है। इन हथियारों के मिलने से पुलिस विभाग में हडकम्प मच गया।

उक्त मामला कोतवाली मंगलौर अन्तर्गत का है। घटना की बाबत कोतवाल मंगलौर मनोज मैनवाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक बस द्वारा उत्तर प्रदेश से हथियार उत्तराखण्ड में आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां पर आ रही बसों की चैकिंग शुरू कर दी थी।

इन छुरों को खिलौनों के डिब्बों में पैक करके लाया जा रहा था। पुलिस व राज्य कर विभाग द्वारा छूरे लाने वालों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके कागजात चैक किये जा रहे है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *