उत्तराखण्डएक्सीडेंटनैनीताल

यहां हुआ दर्दनाक हादसा, दो पर्यटकों की हुई मौत, पांच गंभीर

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। देर रात नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कार खाई में गिरने से दो पर्यटकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एस.डी.आर.एफ.ने रात के अंधेरे में जंगल में रैस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पांच घायलों को अस्पताल भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार नैनीताल के डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल रूम को मध्यरात्रि में एक पर्यटक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। जिसके बाद एस.डी.आर.एफ.की टीम को रैस्क्यू के लिए मौके पर भेजा गया। नैनीताल से कालाढूंगी रोड में प्रिया बेंड पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। एस.डी.आर.एफ.की रैस्क्यू टीम अपने आवश्यक रैस्क्यू उपकरणों के साथ उप-निरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई।

घटनास्थल में टीम, खाई में गिरे वाहन तक पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त सैलेरियो कार से पांच घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में मृत दो लोगों के शवों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। वाहन में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे जो यू.पी.के गोरखपुर से नैनीताल घूमने आये हुए थे। एस.डी.आर.एफ.ने यू.पी.निवासी 22 वर्षीय आकाश, 52 वर्षीय प्रेमचंद, 50 वर्षीय अरुणा, 25 वर्षीय शालू और ढाई वर्षीय शालू को घायलावस्था में खाई से रैस्क्यू कर लिया। टीम को खाई में गिरी कार से 27 वर्षीय राहुल और 25 वर्षीय राजीव का शव गाड़ी से बरामद हुआ।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *