इवेंटउत्तराखण्डनैनीताल

सितार वादक हर्षित और शास्त्री गायक पंकज की बनारस में शानदार प्रस्तुति

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। सरोवर नगर नैनीताल निवासी हर्षित कुमार सितार वादक व शास्त्री गायक पंकज आर्य ने काशी वंदन कार्यक्रम  व (जिला प्रशासन ) वाराणसी बनारस  द्वारा  नमो घाट में हर्षित ने सितार वादन में राग चारुकेशी व राग खमाज की धुन बजाकर बनारस के दर्शकों को  मंत्र मुग्ध किया।

तत्पश्चात    शास्त्रीय गायक पंकज आर्य   ने राग  पुरिया धनाश्री वह भजन मुरलिया बाजे वह गंगा जमुना निर्मल पानी भजन गाकर दर्शकों  को मंत्र मुग्ध किया। बता दें कि पंकज आर्य वह हर्षित उत्तराखंड से पहले ऐसे युवा कलाकार हैं जिन्होंने नमो घाट  काशी वंदन कार्यक्रम  बनारस में प्रस्तुति देकर  उत्तराखंड का नाम रोशन किया।

यह भी पढ़ें -  स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ अभियान का मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ

 कार्यक्रम में शामिल जिलाधिकारी   वाराणसी वह संगीतकार शामिल रहे काशी वंदन कार्यक्रम के संयोजक  सरोद वादक अश्वनी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी संगीतकारों वह गुरु जनों ने  पंकज वह हर्षित को शुभकामनाएं वह बधाई दी उत्तराखंड से गए सितार वादक हर्षित व शास्त्री गायक  पंकज आर्य  ने सभी कलाकारों व गुरुजनों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  बंगाल बंद के दौरान उपद्रव, भाजपा नेता की कार में बम से हमला और गोलीबारी

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24