इवेंटउत्तराखण्डदेहरादून

शहीदों के परिजनों को मिलेंगी 60 लाख की धनराशि

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सैनिक आश्रितों के कल्याण के लिए की गई घोषणाओं हेतु देहरादून जनपद के पूर्व सैनिकों एवं विभिन्न सैनिक संगठनों ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को पुष्पगुच्छ एवं शॉल औढ़ाकर उनका आभार जताया और सम्मानित किया।

देहरादून के न्यू कैंट रोड़ स्थित सैनिक कल्याण मंत्री के कैम्प कार्यालय में देहरादून के पूर्व सैनिकों एवं विभिन्न सैनिक संगठनों ने शौर्य दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सैनिक आश्रितों के कल्याण के लिए की गई घोषणाओं के लिए सरकार का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि लंबे समय से पूर्व सैनिकों द्वारा यह मांग की जा रही थी, जिसके बाद मेरे अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश हित और सैन्यहित में यह बड़ी घोषणा की गई।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- सेवानिवृत्त फौजी ने लूटपाट की दुनिया में रखा कदम, गिरफ्तार

सैनिक कल्याण मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों के परिजनों को मिलने वाली 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख किया गया है। इसमें 10 लाख अतिरिक्त सैनिक पुनर्वास संस्था के माध्यम से भी दिया जाऐगा अर्थात कुल 60 लाख शहीद परिजनों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिक की मृत्यु के समय  सम्मानजनक अंतिम संस्कार हेतु 10 हजार वित्तीय सहायता राशि प्रदान करने की व्यवस्था भी की गई है।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा मैं अगर फोज का सिपाही नहीं होता तो विधायक और मंत्री भी नहीं होता।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भारी बारिश से गंगोत्री, यमुनोत्री और बदरीनाथ हाईवे बंद, वाहन फंसे

उन्होंने कहा में एक सैनिक होने के नाते मैं सैनिकों की पीड़ा को समझ सकता हूं और जब भी सैनिकों के कार्यक्रम में जाता हूं तो यह महसूस करता हूं कि जैसे अपने परिवार के बीच हॅू। मेरी हमेशा यह कोशिश होती है कि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए हमेशा ही प्रयाससत रहूं। मंत्री ने कहा कि 11 अगस्त को पूर्व सैनिकों द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान एवं आभार कार्यक्रम भी किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी- अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्र में विधायक ने जाने हालात, अफसरों को दिए ये निर्देश
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group