उत्तराखण्डहल्द्वानी

डीएम के जनता दरबार में दर्ज हुई 59 समस्याएं

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैम्प कार्यालय में फरियादियों की समस्याएं सुनी। जिसमें पेयजल, सड़क, पेंशन, अतिक्रमण आदि की समस्या मुख्यरूप से छाई रही। इनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जनता दरबार में कुल 59 शिकायतें दर्ज हुई।

ग्राम प्रधान संगठन हल्द्वानी ने बताया कि कराया कि केन्द्र सरकार की 1 जनवरी 2023 से नई गाइडलाइन के अनुसार मनरेगा योजना में संचालित करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मनरेगा योजना में श्रमिकों की ऑनलाइन उपस्थिति के कारण नेटवर्क न होने से कार्य में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति को समाप्त करने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच के निर्देश दिये।दमुवाढूंगा निवासी सुरजीत कुमार ने वार्ड 35 नगर की सड़क के वर्षों से खराब होने की समस्या उठाई। इस सड़क से स्कूली बच्चों के साथ-साथ काफी वाहनों का आवागमन होता है। सड़क की मरम्मत न होने से आम जनजीवन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निरीक्षण कर सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिये। जनता दरबार में अधिकांश समस्यायें घरेलू हिंसा, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, भूमि अतिक्रमण पेयजल, सड़क आदि की समस्या आयी। इनमें से अधिकांश समस्याओं का जनता दरबार में मौके ही पर निस्तारण किया गया। शेष समस्या हेतु अधिकारियों को समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए। जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, अधिशासी अभियन्ता अशोक चौधरी आदि मौजूद थे।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *