‘अपराध मुक्त उत्तराखंड ‘ के लिए प्रतिबद्ध है सरकार।मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दिए स्पष्ट निर्देश।

देहरादून – प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने प्रदेश में अपराधों में अंकुश लगाने के लिए स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं उन्होंने कहा है कि कानून व्यवस्था तोड़ने वाले अपराधियों के खिलाफ ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित होनी चाहिए। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं होगा।
मुख्यमंत्री आवास में एक बैठक को संबोधित करते हुए पुष्कर धामी ने डी जी पी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस को अपराधों के प्रति सक्रियता और सतर्कता बरतनी होगी। सभी प्रकार के अपराधों के प्रति त्वरित कार्यवाही करते हुए नियंत्रण करना होगा। आम नागरिकों किसी भी प्रकार की असुरक्षा की भावना नहीं आनी चाहिए।
बैठक में मुख्यमंत्री ने ‘अपराध मुक्त उत्तराखंड के संकल्प ‘ को दोहराते हुए जोर देकर कहा कि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पेशेवर आदतन और संगठित अपराध करने वाले अपराधियों को चिन्हित करते हुए आवश्यक करनी होगी।मुख्यमंत्री ने पुलिस चौकियों और थानों की कार्यप्रणाली में सुधार करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त व्यस्त शहरी क्षेत्रों में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश देते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में गस्त व निगरानी बढ़ाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए ताकि अपराधों पर लगाम लग सके।






