उत्तराखण्डहल्द्वानी

यूथ कांग्रेस ने हेमंत साहू को सौंपा रूद्रपुर जिले का प्रभार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। यूथ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें रुद्रपुर जिले का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही साहू को यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो कार्यक्रम का नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा का प्रभार सौंपा गया।

साहू पूर्व में कांग्रेस यूथ कांग्रेस के अन्य महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर चुके हैं। यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, सह प्रभारी आभ्या सिंह ने पार्टी की मजबूती के लिये निरन्तर कार्य करने आशा जताते हुये बधाई दी है। रुद्रपुर जिले का प्रभार मिलने पर साहू ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को यूथ कांग्रेस से जोड़ा जायेगा। हर बूथ पर पांच यूथ पर फोकस किया जायेगा।

साथ ही जनता के हितों में युवा कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करेगी। हेमन्त साहू की नियुक्ति पर काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन मेहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक सुमित हृदयेश, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व प्रदेश महासचिव ह्रदेश कुमार, सचिन राठौर, मोनू चौहान, प्रीती आर्या आदि ने बधाई दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *