उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

युवक से मारपीट, सिर पर मारी ईंट, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। दो युवकों ने एक युवक को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। आरोप है कि दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में धरम सिंह मनराल निवासी पीपल पोखरा, फतेहपुर ने कहा है कि वह बीते दिवस किसी काम से गांधी आश्रम गया हुआ था। इस बीच कन्नू रावत और गणेश बर्गली ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि उसके सिर पर ईंट से हमला बोला गया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। हो-हल्ला होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *