उत्तराखण्डहल्द्वानी

तेजी से चल रहा भाजपा के मंडलों की समीक्षा का कार्यः भट्ट

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कुमाऊं संभाग कार्यालय में विभिन्न संगठनात्मक जिलों के मंडलों की समीक्षा की। कहा कि 15 जनवरी से पूर्व 274 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी।

इस दौरान उन्होंने मंडलों के पुर्नगठन और बूथों व शक्ति केंद्रों के विस्तार पर भी जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों से मंडलों के कामकाज की भी जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संगठन के विस्तार का काम तेजी के साथ चल रहा है। 15 जनवरी से पूर्व सभी संगठनात्मक जिलों के मंडल, जिनमें कुछ नए मंडल भी शामिल हैं की समीक्षा का काम पूरा करते हुए सभी मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा भी कर दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ में भू-धंसाव पर भी चिंता जताई। कहा कि उत्तराखंड में अक्सर आपदाएं आती रहती हैं, लेकिन जोशीमठ में घरों में दरारें आना और जमीन का धंस जाना बेहद अकल्पनीय है। इस मामले में सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं जोशीमठ की स्थिति पर नजरें जमाए हुए हैं। इसके अलावा सरकार प्राथमिक स्तर पर भी जरूरी कदम उठा रही है। विस्थापन करने के साथ-साथ जोशीमठ के लोगों के पुनर्वास के लिए भी सरकार कदम उठा रही है। इसके अलावा वहां चल रहे निर्माण कार्यों को भी बंद कर दिया गया है। साथ ही लोगों के रहने के लिए जीएमबीएन और बद्रीनाथ मंदिर समिति के सभी गेस्ट हाउस टेकओवर किए हैं। इसके साथ ही पुनर्वास होने तक लोगों को किराया भी देने का निर्णय सरकार ने लिया है। सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ जोशीमठ के स्वरूप को बचाने के लिए काम कर रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *