उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

गोबर की हांडी लेकर निकली महिला कांग्रेस, भाजपा दफ्तर पर फूटा गुस्सा!

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस ने 3 सितंबर को भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देहरादून स्थित भाजपा कार्यालय की ओर कूच किया, लेकिन समर वैली स्कूल के पास भारी पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया।

प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता नेहरू कॉलोनी स्थित एलआईसी चौक पर एकत्र हुए थे और हाथों में गोबर से भरी हांडी लेकर भाजपा कार्यालय की ओर बढ़े। लेकिन जैसे ही पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका, महिला कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठकर धरना देने लगीं और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प और नोकझोंक भी हुई।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने की मुहिम तेज, रामनगर में 4.128 किलो गांजा पकड़ा

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी शामिल हुए। उन्होंने भाजपा सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। वहीं, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर विरोध जताया और मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा के शासनकाल में महिलाओं पर अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है। सरकार महिला सुरक्षा के मामले में पूरी तरह असफल साबित हुई है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी में छात्रा के अपहरण की कोशिश, पिता की तत्परता से टली बड़ी घटना

हंगामे के बीच पुलिस ने ज्योति रौतेला, उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

कांग्रेस ने साफ किया है कि जब तक प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर नियंत्रण नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में जिला पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group