उत्तराखण्डमौतहल्द्वानी

लालकुआं क्षेत्र की महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। यहां एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने प्रेम विवाह किया था। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर निवासी मंजर खान की पत्नी जेबा खान उर्फ हिना 27 वर्ष की बीते दिनों तबियत खराब हो गई। जेबा के दो नन्हे मुन्ने बेटे हैं, जिसमें बड़ा पुत्र 4 साल एवं छोटा 1 वर्ष का है। उसका मायका भी वार्ड नंबर 5 में ही है। हिना के पिता आबिद अंसारी भी वार्ड नंबर 5 में ही निवास करते हैं।

6 वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के बाद दोनों का विवाह हुआ था, परंतु उक्त विवाह में मायके वालों की रजामंदी नहीं थी। बताया जा रहा है कि मंजर और जेबा का वैवाहिक जीवन एकदम दुरुस्त चल रहा था कि 6 दिन पूर्व अचानक जेबा की तबीयत खराब हुई। जिसे पहले बरेली और उसके बाद हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां बीती शाम जेबा की मौत हो गई। इस घटना से मृतका के परिवारजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *