उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

महिला ने पति पर लगाए मारपीट समेत कई गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। महिला ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़िता ने पुलिस से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में यहां पुरानी आईटीआई में किराये में रहने वाली मूलरूप से  ग्राम मरोचा, बुबकापुर जिला बहराईच निवासी गायित्री त्रिवेदी पत्नी सचिन त्रिवेदी ने कहा है कि उसका पति सचिन त्रिवेदी दिल्ली में जॉब करता है। आरोप है कि घर आने पर उसका पति उसके साथ आए दिन मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता रहता है।

महिला का आरोप है कि सचिन किसी अन्य महिला के संपर्क में है। इतना ही नहीं उसने उसे जान से मारने का प्रयास भी किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *