उत्तराखण्डदेहरादूनसुसाइड

यहां ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत

खबर शेयर करें 👉

रूड़की। यहां एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह एक महिला राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के अन्तर्गत ट्रेन की चपेट में आ गई। बताया जाता है कि कि रूड़की कोतवाली क्षेत्र के गांव सफरपुर निवासी महिला संजीदा पत्नी इस्लाम लंबे समय से बीमार चल रही थी। मंगलवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *