उत्तराखण्डक्राइमहल्द्वानी

कार की डिमांड पूरी न होने पर दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता को किया प्रताड़ित, घर से किया बेघर

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। महिला ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी योगिता आर्या ने कहा है कि उसका विवाह 23 नवम्बर 2020 को निग्लाट सिरोड़ी भवाली निवासी यशपाल आर्या पुत्र चंदन लाल आर्या के साथ संपन्न हुआ। विवाह में मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कुछ समय बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।

वह उस पर पांच लाख की नगदी अथवा कार लाने का दबाव बनाने लगे। असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इतना ही नहीं वह कई महिलाओं के साथ फोन पर अश्लील बातें भी करता।

विरोध पर उसे मारा पीटा जाता और जान से मारने की धमकी दी जाती। जिसके चलते वह मायके में रहने को विवश है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पति, ससुर और देवर के ‌खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *