उत्तराखण्डधर्म-कर्महल्द्वानी

पूर्णाहुति के साथ विश्व शान्ति यज्ञ का समापन, विशाल भंडारे का आयोजन

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जगदम्बा मन्दिर परिसर में शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ विश्व शान्ति यज्ञ का समापन हुआ। कन्या पूजन और व्यास पूजन के बाद हुए भण्डारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

शुक्रवार को श्रीमद् देवी भागवत महापुराण की कथा के नवें दिन व्यास डा. मनोज पाण्डे ने कहा कि आराधना से प्रसन्न होकर देवी ने गौतम ऋर्षि को पूर्ण पात्र दिया। कहा कि एक बार संसार में अकाल पड़ जाने के बाद भी ऋषि के आश्रम में इस पूर्णपात्र की वजह से किसी चीज की कोई कमी नहीं रही। चारों दिशाओं के ब्राह्मण आश्रम में आकर तृप्त हुए। बाद में ब्राह्मणों ने गौतम ऋषि पर झूठे आरोप लगा दिये। जिससे कुपित होकर ऋषि ने ब्राह्मणों को वेद उच्चारण भूल जाने का श्राप दे दिया।

ब्राह्मणों द्वारा माफी मांगने पर ऋषि ने कहा कि श्राप का प्रभाव कलयुग मे होगा। उन्होंने कहा कि व्यास से देवी भागवत महापुराण की महिमा को सुनकर राजा जन्मेजय ने देवी का यज्ञ कराया और अपने पिता परीक्षित को मुक्ति दिलाई। व्यास जी के साथ मंच पर कीर्तन मण्डली में जगदीश लोहनी, प्रभाकर जोशी व सूरज थे। सुबह यज्ञ मंडप में नित्य पूजा हुई और वैदिक मन्त्रोचारण के साथ यज्ञ का समापन हुुआ।

इस अवसर पर डा. भुवन चन्द्र त्रिपाठी, यज्ञाचार्य पंडित आचार्य खष्टाबल्लभ पाठक, पण्डित बसन्त बल्लभ त्रिपाठी, सहयोगी पण्डित उमेश चन्द्र त्रिपाठी, विनय जोशी, देशदीपक त्रिपाठी, राकेश काण्डपाल व शुभम पन्त थे। जगदम्बा मन्दिर समिति के अध्यक्ष उमेश चन्द्र पाण्डेय, सचिव विनोद पाण्डे, आशुतोष जोशी, विमल पाण्डे, रमेश चंद्र पाण्डे, घनश्याम भट्ट, कमल उप्रेती, सौरभ भट्ट, हितेंद्र उप्रेती, विजय तिवारी, प्रकाश पन्त, जगदीश तिवारी, मुकेेश भट्ट आदि ने यज्ञ को सफल बनाने में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *