उत्तराखण्डक्राइमनैनीताल

बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान: नैनीताल में 2.69 लाख का वसूला जुर्माना 

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल: जनपद नैनीताल में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन सैनिटाइज” अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों और मजदूरों का सत्यापन कार्य निरंतर जारी है। इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य बाहरी राज्यों और जनपदों से आने वाले व्यक्तियों का सत्यापन करना है, ताकि अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण पाया जा सके और अपराधों में कमी लाई जा सके।

आज, 12 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक नगर श्री प्रकाश चंद्र और पुलिस अधीक्षक क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र के नेतृत्व में हल्द्वानी, रामनगर, भवाली सहित सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक सत्यापन अभियान चलाया गया। इस अभियान में सभी क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और सत्यापन कार्य को सुनिश्चित किया।

यह भी पढ़ें -  वायरल वीडियो नैनीताल का नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

सत्यापन अभियान के अंतर्गत की गई प्रमुख कार्यवाहियाँ:

614 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

45 व्यक्तियों का सत्यापन पहचान एप से किया गया।

24 मकान मालिकों और ठेकेदारों पर 10-10 हजार रुपए के कोर्ट चालान किए गए।

यह भी पढ़ें -  अराजक तत्वों की गोलीबारी से सहमा मोहल्ला, बच्चे हुए घायल

155 व्यक्तियों के खिलाफ 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई और जुर्माना वसूल किया गया।

कुल मिलाकर ₹2,69,000 का जुर्माना वसूल किया गया।

इसके अतिरिक्त, सभी थाना क्षेत्रों में सत्यापन अभियान जारी रखा गया है और लगातार कार्यवाही की जा रही है।

नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किरायेदारों, मजदूरों और बाहरी व्यक्तियों का समय पर सत्यापन कराएं, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ें -  सड़क चौड़ीकरण के तहत दो मजारें ध्वस्त, भारी सुरक्षा में कार्रवाई 
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group