उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

उत्तराखंडः उमेद बोरा को डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस की कमान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। पार्टी ने सिमलास ग्रांट के पूर्व ग्राम प्रधान उमेद बोरा को डोईवाला ब्लॉक कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की संस्तुति पर की गई है। बोरा की पार्टी के प्रति निष्ठा, संगठनात्मक अनुभव और सक्रिय भूमिका को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बरसेगा कहर! मौसम विभाग का चार दिन का अलर्ट

परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए उमेद बोरा पर विश्वास जताया कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि बोरा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएंगे। साथ ही वे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की भावनाओं और पार्टी की गौरवशाली परंपराओं को भी आगे बढ़ाएंगे।

उमेद बोरा की नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी, मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, करतार नेगी, महेंद्र भट्ट, जीतेंद्र कुमार, गौरव मल्होत्रा, मुकेश प्रसाद, सुनील बरमन, राहुल सैनी, सावन राठौर, गजेंद्र विक्रम शाही सहित कई नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन के सशक्त होने की उम्मीद जताई।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी की सख्तीः बिना परमिट और बीमा वाली स्कूल बसों पर कसा शिकंजा

अपने नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए उमेद बोरा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और कार्यकर्ताओं के सहयोग से कांग्रेस की विचारधारा को हर घर तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अब धरती हिलने से पहले जारी होगा अलर्ट 
What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group