उत्तराखण्डतबादलानैनीताल

उत्तराखंड हाईकोर्ट में बड़े पैमाने पर जजों के तबादले और पदोन्नति

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, रजिस्ट्रार जनरल ने कई न्यायाधीशों के तबादले और पदोन्नतियों की सूची जारी की है। इस नोटिफिकेशन के तहत, इंदु शर्मा, जो तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधम सिंह नगर में तैनात थीं, उन्हें अब द्वितीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), उसी जिले के रिक्त पद पर पदस्थ किया गया है।

नेहा कुशावाहा, जो वर्तमान में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नैनीताल थीं, उनका स्थानांतरण करते हुए उन्हें उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, नैनीताल का सचिव नियुक्त किया गया है। यह पद उन्होंने अभिषेक कुमार श्रीवास्तव से संभाला है। वहीं, नीरज कुमार, जो चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधम सिंह नगर के पद पर थे, उन्हें इंदु शर्मा के स्थान पर तृतीय अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश

रवि रंजन, जो हल्द्वानी, जिला नैनीताल में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट थे, उन्हें नेहा कुशावाहा के स्थान पर नैनीताल के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर स्थानांतरित किया गया है। इसके अतिरिक्त, बीनू गुलयानी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को प्रत्यावर्तित कर, अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग) के पद पर रुड़की, जिला हरिद्वार में नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -  मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, सीएम ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

शमा परवीन को पंचम अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), ऊधम सिंह नगर से स्थानांतरित कर चतुर्थ अपर सिविल न्यायाधीश (वरिष्ठ संभाग), उसी जिले में पदस्थ किया गया है।

साथ ही, रमेश चंद्र को देहरादून में सिविल जज (जूनियर संभाग) से सिविल जज (वरिष्ठ संभाग) में पदोन्नत किया गया है। मीनाक्षी शर्मा को उत्तरकाशी जिले के पुरोला से सिविल जज (जूनियर डिविजन) से सिविल जज (सीनियर डिविजन) कैडर में पदोन्नति दी गई है। ये तबादले और पदोन्नतियां न्यायिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई हैं।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड प्रशासन की सख्ती, दो रिसॉर्टों से हटाईं गईं अवैध मजारें

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group