उत्तराखण्डतबादलादेहरादून

उत्तराखंड शासन ने चंपावत जिले के मुख्य विकास अधिकारी का इन्हें सौंपा पदभार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड शासन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय‌ लिया है। जनहित को ध्यान में रखते शासन ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) रुद्रप्रयाग जी.एस. खाती का स्थानांतरण चंपावत जिले में कर दिया है। 

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जी.एस. खाती को तत्काल प्रभाव से चंपावत का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे अब तक रुद्रप्रयाग में सीडीओ के पद पर कार्यरत थे। नई जिम्मेदारी के तहत उनसे चंपावत जिले में विकास कार्यों को गति देने और प्रशासनिक प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की उम्मीद की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में पंचायत अध्यक्ष आरक्षण पर 42 आपत्तियां, विवाद बढ़ा

इस तबादले को राज्य शासन की प्रशासनिक सुचारुता और विकास कार्यों में तेजी लाने की दिशा में उठाया गया एक अहम कदम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अन्य प्रशासनिक तबादलों की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें -  जनता से सीधे संवाद में उतरे आयुक्त दीपक रावत, जनसुनवाई में उठीं जमीनी समस्याएं
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group