उत्तराखण्डदेहरादूनराजनीति

उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस के तुष्टिकरण पर निशाना साधा, कहा- जनता भाजपा के साथ

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड भाजपा ने कांग्रेस नेताओं के तुष्टिकरण वाले बयानों को उनके असली सनातन विरोधी चेहरे के रूप में उजागर किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता हार की संभावना देख कर फिर से तुष्टिकरण की राजनीति पर उतर आए हैं। उनका यह रुख उनकी बौखलाहट और चुनावी हार के डर को साफ दर्शाता है।

पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए श्री महेंद्र भट्ट ने दावा किया कि भाजपा विकास और विरासत के ऐतिहासिक कार्यों के आधार पर सभी 11 नगर निगमों में कमल खिलाने जा रही है। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उनका असर जनता में दिखाई दे रहा है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र और नगर निगमों के विकास के लिए किए गए कामों को जनता के बीच रखा है, जिसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश में भाजपा के लिए जबरदस्त उत्साह और समर्थन देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें -  नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार

महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेताओं के लगातार विवादित बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हार के डर से कांग्रेस के नेता अब तुष्टिकरण की राजनीति पर लौट आए हैं। कांग्रेस ने पहले भी मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने, मस्जिदों में जाकर वोट मांगने, डेमोग्राफी के खिलाफ गतिविधियों का समर्थन करने जैसे कदम उठाए थे। अब एक बार फिर कांग्रेस के नेताओं की बयानबाजी साफ दिखाती है कि सनातनी जनता उन्हें लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह निकाय चुनावों में भी पूरी तरह नकारने वाली है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, 4 मजदूरों की हुई मौत

प्रदेश अध्यक्ष ने अंत में अयोध्या में प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर समस्त देवभूमिवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद यह एक ऐतिहासिक क्षण है, और भाजपा ने जनसहयोग से हर साल इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंडः सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
Join WhatsApp Group