उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

विकासनगर जा रही यूटिलिटी खाई में गिरी, दो की गई जान

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें -  अवैध कब्जों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 1 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमणमुक्त

सोमवार सुबह शम्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह आयु 48 वर्ष निवासी मैलोत क्वानू व मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह आयु 27 साल निवासी क्वानू मैलोत की मौके पर ही मौत हो गई। और एक महिला सामो देवी पत्नी पूरण सिंह 42 वर्ष गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानीः सुरक्षा मानकों की उड़ रही थीं धज्जियां: पुलिस ने की 133 दुकानों पर कार्रवाई
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
Join WhatsApp Group

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24