उत्तराखण्डउधमसिंह नगरएक्सीडेंटमौत

अनियंत्रित छोटा हाथी ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। तेज रफ्तार छोटा हाथी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। ‌इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार तेज पाल (37) पुत्र शंकर निवासी ग्राम बांसखेड़ा काशीपुर आईजीएल कंपनी में मिस्त्री के तौर पर कार्यरत था। बताया जाता है कि थर्टी फर्स्ट की रात वह ड्यूटी कर बाइक से घर बांसखेड़ा जा रहा था। तभी सामने से आ रहे छोटा हाथी वाहन से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंची आईटीआई पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल काशीपुर भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा और मृतक के परिजनों को सूचना दी। दोनों वाहनों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और छोटा हाथी वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *