उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादूनमौत

अनियंत्रित होकर नहर में गिरा वाहन, दो वन रेंजरों की हुई मौत

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। यहां चीला मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो रेंजरों की मौत की खबर है। बताया जाता है कि वाहन के ट्रायल के दौरान यह हादसा हुआ है। जिसमें एक कर्मचारी लापता बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे। तभी हादसा हो गया और वाहन नहर में गिर गया। इस हादसे में दो अधिकारियों की जान चली गई। वन्यजीव प्रतिपालक आलोक की नहर में गिरने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में वन क्षेत्र अधिकारी चीला शैलेश घिल्डियाल व वन क्षेत्राधिकार प्रमोद ध्यानी का हादसे में निधन होने की पुष्टि हुई है।

एक अन्य वनकर्मी की भी मौत हुई है, जिसकी पहचान नहीं हो पाई। वार्डन आलोक अभी लापता है, संभवतया वह चीला नहर में गिर गई है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नौटियाल घायल है। मृतक रेंजर शैलेश घिल्डियाल पीएमओ ऑफिस में सचिव पूर्व जिलाधिकारी मंगलेश घिल्डियाल के भाई हैं। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक गाड़ी का ट्रायल हुआ। जिसके बाद सभी लोग गौहरी रेंज जा रहे थे। वहां का टायर फटने से हादसा हो गया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *