उत्तराखण्डएक्सीडेंटदेहरादून

अनियंत्रित कार खाई में गिरी, बालक समेत दो लोगों की मौत

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। त्यूणी तहसील क्षेत्र अंतर्गत रायगी मोटर मार्ग पर गुरुवार को एक कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 14 साल के बच्चे समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। वाहन में चालक समेत कुल पांच लोग सवार थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

रायगी रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना समय 3:30 बजे डिस्ट्रिक कंट्रोल रूम से थाना त्यूणी को प्राप्त हुई। जिस पर तत्काल एसडीआरएफ को अवगत कराते हुए थाना पुलिस घटनास्थल पर रवाना हुई। घटनास्थल पर एक अल्टो कार यूके 07 डीजेड 2955 जो ग्राम छुमरा से त्यूणी की तरफ आ रहा थी, जो ग्राम रायगी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे जा गिरी, घायलों व मृतकों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा निकाला गया।

वाहन में कुल वाहन में 5 लोग सवार थे, जिसमें तीन व्यक्ति चालक दीवान सिंह पुत्र जुंकरू उम्र 40 वर्ष, रितिक चौहान पुत्र दीवान सिंह उम्र 16 व नक्क्ष चौहान पुत्र चंदन सिंह उम्र 6 वर्ष सभी निवासी ग्राम छुमरा घायल हो गये तथा दो की मृत्यु हो गई। मृतकों की शिनाख्त चंदन पुत्र पदम सिंह उम्र 30 वर्ष व बंटी पुत्र दीवान सिंह उम्र 14 वर्ष दोनों निवासी ग्राम छुमरा के रूप मे हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार पांच लोग छुमरा गांव से त्यूणी जा रहे थे। करीब तीन बजे रागयी मोटर मार्ग जाबल में उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर थानाध्यक्ष त्यूणी आशीष रवियान एसडीआरएफ के जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। कार सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिरी थी। दो शव इधर-उधर पड़े थे। दो लोग घायल अवस्था में थे, जबकि चालक वाहन से छिटक गया था। चालक चंदन को हल्की चोटें आने की वजह से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि ब्रेक फेल होने की वजह से चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और शवों को बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी त्यूणी ले जाया गया।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *