उत्तराखण्डएक्सीडेंटनैनीतालरामनगर

‌अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

खबर शेयर करें 👉

रामनगर। देर रात बाजार से घर लौट रहे युवक की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार गोजानी निवासी 33 वर्षीय विनय पाल सिंह मेहरा पुत्र लक्ष्मण सिंह शुक्रवार रात 8 बजे रामनगर बाजार से अपने घर की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि जैसे ही वह चोरपानी के निकट पंहुचा तभी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से  टकरा गई। जिससे विनय पाल डिवाइडर से जा टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

आस-पास के लोगों ने उसे तत्काल रामनगर के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव रामनगर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया है। मृतक तीन भाइयों में छोटा था और अविवाहित था।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृतक की बाइक डिवाइडर से टकराने से मौत हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Daleep Singh Gariya

संपादक - देवभूमि 24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *